Basti News: सल्टौआ ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
बस्ती: सल्टौआ ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी और शिक्षक संघ के जिला मंन्त्री बालकृष्ण ओझा के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा बच्चों को शपथ ग्रहण कर कर किया गया।
उप जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आज इन बच्चों के खेल कूद प्रतियोगिताओं से ही इनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा ।बच्चे आने वाले भारत के भविष्य है,और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
50 मीटर बालक में बिछिया गंज के नूर मोहम्मद प्रथम,ढुहवा के रितेश यादव द्वितीय तथा रामपुर मुडरी के अल्फाज तृतीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग में 50 मीटर में अंशिका सिसवा बरूवार की प्रथम निशा चौरा के द्वितीय आंचल मझावा बाबू की तृतीय स्थान पर रही।100 मीटर में पचलौरिया की आंशिका यादव प्रथम स्थान,रोशनी चौरा की द्वितीय, सोनम ढुहवा की तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी और खो खो में यूपीएस मझौवा बाबू का दबदबा रहा।
प्राथमिक में आमा न्याय पंचायत व भिरिया न्याय पंचायत के बच्चो ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान ,लोकगीत तथा लोक नृत्य में पचमोहनी न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय पचमोहनी की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।खेलकूद का समस्त आयोजन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्र के द्वारा किया गया।
निर्णायक की भूमिका में राजेश मिश्रा,दीपिका यादव,सत्या पाण्डेय रही। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्य्क्ष दुर्गेश यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्र ,प्रताप नारायण चौधरी, राजदेव त्रिपाठी, अमित सिंह, विजय चौधरी, भास्कर दुबे, धर्मराज यादव,प्रसून श्रीवास्तव,मनीष , अब्दुल कादिर, श्याम गिरी ,चंद्रशेखर पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, रामभरत वर्मा ,जवाहरलाल, श्रीधरपाल ,शिवनंदन, अशोक आदित्य गिरी, मेराज,पूरण चौधरी, राजेश मिश्रा,उमाशंकर पाण्डेय,बहरैची प्रसाद,सत्यप्रकाश, फूलचंद,राधेश्याम पाल, सरफराज अहमद,विनोद चौहान, उपस्थित रहे।
Post a Comment