24 C
en

ब्लॉक स्तरीय खेल में सोनी प्रथम और निशा ने दूसरा स्थान हासिल किया

प्राथमिक स्तर में न्याय पंचायत पचानू का रहा दबदबा



बस्ती: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौवा बाबू के मैदान में जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चो के लिए ये बड़ा रास्ता मंडल और प्रदेश पर खेल कूद में जाने के लिए है।आज कई खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर अपना नाम रौशन किया है।

जूनियर स्तर के प्राथमिक संवर्ग  में 100 मीटर में मोहम्मद हकीम प्रथम, कोठिला न्याय पंचायत के विमल द्वितीय स्थान पर तथा  सत्यम पचमोहिनी न्याय पंचायत के तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में 200 मीटर बालक संवर्ग में विमल परसा दमया के प्रथम स्थान मोहम्मद हकीम कोठिला न्याय पंचायत के द्वितीय स्थान बालिका संवर्ग में सोनी की तृतीय स्थान पर रही।इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में शिवांगी पचानू न्याय पंचायत की प्रथम स्थान अंशिका परसा दमया कोठिला की द्वितीय स्थान और सोनी तीसरे स्थान पर रही।



कबड्डी और खो खो में पचमोहनी  कई बालिकायें प्रथम और दसिया की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक जितेंद्र, मनीष मिश्रा, सत्या पाण्डेय, महेश, अमित सिंह रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश यादव, राजदेव त्रिपाठी, अब्दुल कादिर, मनीष मिश्रा, चंद्रशेखर पाण्डेय,रमेश विश्वकर्मा, अमित सिंह,पूरन, सरफराज,बहरैची प्रसाद सत्यप्रकाश, श्रीधर पाल, सुरेंद्र पाठक, विशाल सिंह, जवाहरलाल, प्रियंका सिंह, अरुणिमा चौधरी, दीपिका यादव उपस्थित रही।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment