24 C
en

घायल नीलगाय के बच्चे की इलाज के दौरान मौत



कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव के पश्चिम सड़क के किनारे एक नीलगाय का बच्चा घायल अवस्था में तड़प रहा था। राहगीरों की नजर जब घायल नीलगाय पर पड़ी तो उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी घायल नीलगाय का इलाज कर ही रहे थे कि इलाज के दौरान ही घायल नीलगाय के बच्चे ने दम तोड़ दिया।

        गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे राहगीर शिवम यादव, राम पलट, नंदलाल ने भिठौरा गांव के पश्चिम भिठौरा गांव जाने वाली सड़क के किनारे एक नीलगाय के बच्चे को घायल अवस्था में तड़पता देखा। जिसकी सूचना राहगीरों ने पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा को दिया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा डॉ फजील खान घायल नीलगाय का इलाज करने लगे। इलाज के दौरान ही घायल नीलगाय के बच्चे ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने गड्ढा खोदकर मृत नीलगाय के बच्चे को दफन कर दिया। 

     पशु चिकित्सा अधिकारी कुदरहा डॉ फजील खान ने बताया कि नीलगाय का बच्चा था जिसको कुत्ते नोच लिए थे। उसकी हालत बहुत नाजुक थी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/