BASTI NEWS: आर आर मेमोरियल ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बस्ती: आर आर मेमोरियल ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी गणेशपुर में भारत के वीर सैनिकों का जय घोष किया गया। इस उपलक्ष्य में बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर मे बलिदान वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप में दीपक उपाध्याय ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का संचालन अरुण सोनकर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ बैजनाथ यादव, धीरेन्द्र पाण्डेय, कर्मा देवी, मनीषा देवी, स्नेहलता, नंदिनी, नितिका, सरोज, सलोनी, राम औतार आदि भाग लिए।
Post a Comment