24 C
en

हरीश द्विवेदी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा बनी जनसैलाब



बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज गुरुवार को जिले में भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस यात्रा का नेतृत्व असम भाजपा प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजकिशोर सिंह भी सम्मलित रहे।

सुबह 11:30 बजे गिल्लम चौधरी के हाता, बड़ेवन से शुभारंभ हुई यह बाइक रैली फव्वारा चौराहा, रौता चौराहा, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, जिला अस्पताल और गांधी नगर होते हुए शास्त्री चौक पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने तिरंगे और जयकारों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

मोटरसाइकिलों पर सवार हजारों कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने हाथों में लहराते तिरंगे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए, जिससे पूरा शहर देशभक्ति की गूंज से सराबोर हो गया।



इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को जागृत करना है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करना है।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, यशकांत सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी ‘चंचल’, अंकुर वर्मा, अनिल दुबे, गिल्लम चौधरी, दिलीप पाण्डेय, चंद्रशेखर ‘मुन्ना’, प्रमोद पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, वरुण सिंह, देवेन्द्र सिंह, अनूप खरे, अभिषेक कुमार, दुष्यंत सिंह, आशीष शुक्ल, सचिदानंद पाण्डेय, जीडी मिश्र, उमाशंकर पटवा, गौरव मणि त्रिपाठी, ब्रह्मदेव यादव, पिन्टू तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, अविन्द सिंह, अभिनव उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment