24 C
en

सुहेलदेव जयंती को लेकर सुभासपा की बैठक, 100 कार्यक्रम तय, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

 


बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को रोडवेज के पीछे स्थित कैंप कार्यालय पर आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने की। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय अरविंद राजभर के निर्देश पर बुलाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव माननीय विनोद राजभर एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय ललित चौधरी मौजूद रहे। संचालन राजेश राजभर ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी क्रम में बस्ती जनपद में कुल 100 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने हिंदुत्व और राष्ट्र की रक्षा के लिए जो योगदान दिया, उसकी वीरगाथा जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

विशिष्ट अतिथि ललित चौधरी ने कहा कि यदि महाराजा सुहेलदेव राजभर न होते तो आज हम उनके गौरवशाली इतिहास को नहीं जान पाते। जिला अध्यक्ष मनोज राजभर ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का कार्य किया है और वे हर समाज को भागीदारी दिलाने के लिए संकल्पित हैं।

बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुज पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर, एमएलसी प्रतिनिधि उमेश राजभर सहित प्रमोद चौधरी, अर्जुन राजभर, राहुल निषाद, जगराम राजभर, राम किशुन राजभर, सत्येंद्र शुक्ला, बाबूराम राजभर, उमेश यादव, राहुल पांडे, प्रेमा देवी कनौजिया, विजय राजभर, पूजा देवी राजभर, दीपक यादव, आशीष राजभर, गोविंद गुप्ता, परशुराम चौधरी, बनवारी राजभर, अनुराग सिंघानिया, महेंद्र राजभर, दीनानाथ चौधरी, श्यामू प्रसाद, सर्वजीत राजभर, रामदीन राजभर, धर्मात्मा प्रसाद चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/