डुमरियागंज सांसद का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
बस्ती । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य प्रेरित पाल की अगुवाई में बस्ती महुली मार्ग के पंखोबारी के निकट भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने डुमरियागंज सांसद का जोरदार स्वागत किया ।
सोमवार को डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल अपने स्वर्गीय पिता के 32वें पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने अपने पैतृक गांव भरवलिया जा रहे थे । इस दौरान बनकटी नगर पंचायत के कलाम नगर पंखोबारी के पास पहुंचे थे कि युवा नेता प्रेरित पाल की अगुवाई में पहले से मौजूद दर्जनों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया । सांसद ने सभी समर्थकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम स्थल रवाना हो गए । इस अवसर पर आदर्श सिंह झिनकू,गोपेश पाल, श्यामचंद चौधरी,मनीष चौधरी,श्यामू यादव,अभिषेक मिश्रा,सचिन कुमार ,अमरेंद्र कुमार,धरमू चौधरी,विवेक चौधरी आदि शामिल रहे ।


Post a Comment