बृजमनगंज में विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मंडी समिति की नई कार्यकारिणी गठित
महमूद आलम
महराजगंज/बृजमनगंज नगर पंचायत में आज दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मंडी समिति के कार्यालय बृजमनगंज के विधानसभा अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में विधान सभा संगठन विस्तार हेतु निम्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निम्न पदाधिकारियों का गठन किया गया।
तथा शपथ भी दिलाया गया कि अपने पद का र्निवहन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सभी करेंगे ! मंत्री पद पर धीरज कुमार जायसवाल ,उपाध्यक्ष पद पर महेश जायसवाल , संजय वर्मा राजकुमार वर्मा , मीडिया सेल की जिम्मेदारी मधुर श्याम पोटर को दिया गया वहीं पर राजू जायसवाल मंत्री, श्याम प्रकाश जायसवाल संगठन मंत्री, गौरव जयसवाल वरिष्ठ मंत्री , दिनेश जायसवाल मंत्री ,जगदंबा जयसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए सभी अधिकारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों की हित में सदैव कार्य करने की बात कहते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे व्यापारी छोटा हो या बड़ा हर व्यापारियों का सम्मान हमारी समित करती रहेगी और उत्पीड़न पर आवाज उठाती रहेगी।
Post a Comment