24 C
en

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वास्थकर्मी घर-घर दस्तक देकर विमारियों से ग्रसित व्यक्ति की सूचना एकत्रित करेंगी - गुड्डू खान


 


महाराजगंज


                 उत्तर प्रदेश में 1 से 31 अक्टूबर तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 7 से 21 अक्टूबर तक शुरू हो रहे विशेष दस्तक अभियान का नौतनवा नगर में असर दिखने लगा है इस संयुक्त अभियान का नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष *गुड्डू खान* ने आज मॉडल प्राथमिक विद्यालय नौतनवा में रिबन काटकर किया तथा इस अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतू निकाली गई जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

              इस अवसर पर *पालिका अध्यक्ष* ने बताया कि "दिमागी बुखार, वायरस और बैक्टीरिया से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ कर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर टीबी, फ्लू, बुखार, कुपोषित बच्चों और आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस) समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगी।

            वही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुर के अधीक्षक *डॉ0 अखिलेश यादव* ने बताया कि "अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर विभाग से प्रदेश प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है जो इससे जुड़ी हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे है।

         इस अवसर पर शाहनवाज खान,वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उमेश दिवाकर,खुर्शेद आलम, धर्मेन्द्र शाही, प्रमोद पाठक, BCPM मुदिता त्रिपाठी,किसमती देवी,NM दुर्गावती देबी के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री फरहत,बन्दना,किरण शर्मा, गीता कन्नौजिया,संतोषी, शबनम शगुफ्ता,श्वेता अग्रहरी, शचि जाय0, शशि जाय0,संध्या त्रिपाठी, कौशिल्या, ममता, जलीबुन निशा आदि लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment