24 C
en

भाजपा का "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान बना जन आंदोलन

 पौधारोपण के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश




बस्ती। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बस्ती जनपद में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम ने जनपद में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया है।

जिले के सभी मंडलों और बूथों पर पूर्व नियोजित तैयारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने परशुरामपुर के गौरा पाण्डेय ग्राम में भाजपा पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “वृक्ष धरती की धरोहर हैं और पर्यावरण का संरक्षण हमारी सामाजिक, राष्ट्रीय एवं नैतिक जिम्मेदारी है। हमें प्रकृति का दोहन नहीं, संरक्षण करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि “हर व्यक्ति को अपने आसपास हरियाली बनाए रखनी चाहिए। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी ने हमें यह सिखाया है कि प्रकृति से छेड़छाड़ कर सुरक्षित जीवन नहीं जिया जा सकता। हमें सदैव प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।”

इस अवसर पर नेहा वर्मा, देवेन्द्र सिंह, भानुप्रकाश मिश्र, अंकुर वर्मा, अभिषेक कुमार, चन्द्रमणि पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, अरविन्द सिंह, राजकुमार शुक्ल, आलोक पाण्डेय, गौरव अग्रवाल, सुशान्त सिंह, अभिनव उपाध्याय, दिव्यांशु दुबे, रमेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, रवि पासवान, अमित गुप्ता, एवं पिंटू सोनकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/