24 C
en

मंडलायुक्त व डीआईजी ने कलवारी क्षेत्र में बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण, ली जानकारियां


कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: बस्ती मंडलायुक्त एवम DIG बस्ती द्वारा थाना कलवारी क्षेत्र के कटान/बाढ़ पीड़ित इलाकों का किया गया भौतिक निरीक्षण। भारी बारिश के कारण नदियों के बढ़े जल स्तर के चपेट में आकर कटान का सामना कर रहे बस्ती जनपद के थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम भवंतपुर तथा ग्राम माझा कला का मंडलायुक्त महोदय बस्ती एन एस गोविंद राजू एवम पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय बस्ती आर के भारद्वाज द्वारा भौतिक निरीक्षण कर जमीनी हालातों का जायजा लिया। राजस्व एवम पुलिस विभाग के वरिष्ठ उच्चाधिकारीगण द्वारा जमीनी हालातों का जायजा ले बाढ़ की कटान से राहत हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का आदेश दिया। मंडलायुक्त महोदय द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित इलाकों में जलजनित कीटाणुओं तथा रोगों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव करने हेतु आदेश दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की हर संभव मदद करने तथा अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अपराध न किया जा सके इस हेतु गश्त बढ़ाने का आदेश दिया गया ।

मंडलायुक्त महोदय द्वारा अधीनस्थ अधिकारी एवम कर्मचारीगण को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment