कुदरहा खंड विकास कार्यालय पर नवरात्रि पर्व के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर नवरात्रि पर्व के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान एसडीएम व खंड विकास अधिकारी आशुतोष तिवारी ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा पूजा अर्चन किए। इसके बाद सुंदर कांड पाठ हुआ।
एसडीएम व खंड विकास अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर ब्लॉक में सुंदरकांड का पाठ विधि विधान से संपन्न हुआ। ब्लॉक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व चर्चित मंदिरों पर भी आयोजन कराया जाएगा।
एडीओ आईएसबी गोविंद माधव त्रिपाठी, सुभाष चंद्र, अजीत सिंह, महेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार, गोरखनाथ यादव, घनश्याम यादव, अजय कुमार, रवि प्रकाश पांडे, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, दीपक श्रीवास्तव, महेंद्र त्रिपाठी, बब्बू दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post a Comment