24 C
en

आम आदमी पार्टी ने घोषित प्रत्याशियों में किया चुनाव चिन्ह का वितरण


 

बस्ती । आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने निकाय चुनाव में घोषित प्रत्याशियों मंें बुधवार को पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया। बताया कि नगर पंचायत कप्तानगंज से अध्यक्ष प्रत्याशी रामसजन, नगर पंचायत नगर से सुनीता मिश्रा, गायघाट से नकुल कुमार, बनकटी से किरन कन्नौजिया, मुण्डेरवा से मनोज जायसवाल, हर्रैया से अध्यक्ष प्रत्याशी आदित्य पाण्डेय को चुनाव चिन्ह सौंपा गया।
इसी कड़ी में रूधौली वार्ड नं. 15 से शकील मोहम्मद, वार्ड नं. 12 से मोहित गुप्ता, नगर पालिका परिषद बस्ती में वार्ड संख्या 3 से साजिदा खातून, वार्ड संख्या 10 से आशिया परवीन, वार्ड संख्या 2 से बहरैची, वार्ड संख्या 25 से सौरभ गुप्ता,  नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या 1 से राकेश उर्फ रामकेश, वार्ड संख्या 4 से रामरती, वार्ड संख्या 9 से अजय कुमार पाण्डेय, वार्ड संख्या 7 से रामकरन, वार्ड संख्या 15 से मसलउद्दीन, नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड सं. 9 से प्रिया गुप्ता, नगर पंचायत मुण्डेरवा में वार्ड संख्या 9 से प्रेम कुमार, हर्रैया नगर पंचायत में वार्ड नं. 11 से विनोद कुमार श्रीवास्तव को पार्टी का चिन्ह आवंटित किया गया।
‘ आप’ जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि क्रमवार सहमति के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। अति शीघ्र बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही अन्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जायेगी। घोषित प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान कन्नौजिया, फिरदौस अहमद, डा. राम सुभाष वर्मा, अद्या प्रसाद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment