गुमशुदा बालिका को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली: गुरुवार को थानाध्यक्ष लालगंज महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी कुदरहा उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव थाना लालगंज से पुलिस चौकी कुदरहा की तरफ जा रहा थे कि मु0अ0 सं0 134/23 धारा 363 आईपीसी थाना लालगंज जनपद बस्ती से संबंधित गुमशुदा रिंकी पुत्री शिवमूरत निवासी कुदरहा थाना लालगंज जनपद बस्ती पैदल ही लालगंज बाजार की तरफ जा रही थी। गुमशुदा होने के कारण उपनिरीक्षक द्वारा रोक करके पूछा गया तो उसने अपना नाम रिंकी बताया। तत्पश्चात जरिये दूरभाष मुकदमावादी अर्थात गुमशुदा रिंकी के पिता शिवमूरत को बुलाया गया। शिव मूरत ने उस लड़की की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की जिसे तत्काल महिला कांस्टेबल पुष्पा को बुलाकर बरामदगी की गई तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति बस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु बस्ती शहर रवाना किया गया।
बरामदगी टीम में चौकी प्रभारी कुदरहा अरविंद कुमार यादव ,म.का.श्रीमती पुष्पा राजभर थाना लालगंज सम्मिलित रहे।


Post a Comment