24 C
en

बलिया: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को सपा नेताओं ने किया सम्मानित


बलिया । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी निशान एवं पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी के रूप में विजई अध्यक्षों और सभासदों का स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमे सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा सभी विजई लोगो को पुष्पगुच्छ एवंअंगवस्त्र
से सम्मानित कर सभी को बधाई दिया और कहा कि इस कठिन दौर में आप लोगो ने पार्टी को ताकत दिया हैं जहां सत्ताधारी लोग लोकतन्त्र का अपहरण करने को आतुर हैं।
     इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने आप सभी के ऊपर विश्वास कर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दिया है इस जिम्मेदारी को निभाते हुए आपको अनेकों कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ेगा लेकिन जनता द्वारा किए गए इस विश्वास को आप कायम रखेंगे तो निश्चित ही आपका राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन उज्जवल होगा तथा जनता हमेशा आपको हाथों हाथ लेती रहेगी  यह चुनाव जनता के जमीनी सवालों के समाधान का चुनाव था आप सभी सीधे जनता से जुड़े हुए लोग हैं ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने दायित्व को आप निभाएंगे यह मुझे विश्वास है तथा इसी विश्वास के साथ आपको बधाई भी है।
    इस अवसर पर सर्वश्री संग्राम सिंह यादव, सनातन पाण्डेय,श्री राम इकबाल सिंह, सुशील पाण्डेय"कान्हजी" रामजी गुप्ता, आदित्य गर्ग,अकमल नईम मुन्ना,निर्वाचित सदस्यों में सहतवार श्रीमती सरिता सिंह बांसडीह श्री सुनील कुमार सिंह मनियर रितु देवी एवं नगरा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इन्दु देवी उपस्थित रहीं साथ ही सहतवार के प्रतिनिधि श्री नीरज सिंह गुड्डू मनियर के प्रतिनिधि श्री संकल्प सिंह की विशेष उपस्थित रही भारी संख्या सदस्य की भी रही। जलालुदीन, मिंटु खा, रविन्द्र नाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, अमित सिंह बीरबल राम, श्रीमती सुशीला राजभर अनिल राय,शशिकांत चौबे जुबेर अहमद, राकेश यादव,आदि रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/