शादी की तमन्ना थी कुँवारे चले आए, जैसे गए थे वैसे बेचारे चले आए ! स्टेज से दुल्हन ने लौटाई बारात…Had a desire to get married, the bachelors came here, the poor people came back as they had gone! The bride returned the procession from the stage…
यूपी: प्रदेश के कौशांबी जनपद में वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे की हरकत देख शादी से इनकार का दिया। काफी मान मंनौव्वल के बाद भी बात नही बनी अंततः बारात वापस लौट गई। दरअसल दूल्हा स्टेज पर वरमाला कब लिए पहुँचा था इसी समय दूल्हे का हाथ कांप गया। ये देखकर दुल्हन आपे से बाहर हो गई और नाराज होकर सबके सामने शादी से इनकार कर दिया। इस लेकर थाने में बकायदे पंचायत भी हुई। लेकिन दुल्हन मानने को राजी नहीं थी। अंत में दोनों पक्ष थाने से अपने-अपने घर वापस चले गए।पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी कारारी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ तय हुई थी। मंगलवार को वर पक्ष धूमधाम के साथ बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पहुंचा। नाश्ता- पानी के बाद द्वारचार की रश्म हुई। इसके बाद वरमाता के लिए दुल्हा-दूल्हन स्टेज पर आए। जैसे ही दूल्हा वरमाला लेकर पास पहुंचा तभी दुल्हन ने उसका हाथ कांपते हुए देख लिया। इससे वह खफा हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे की गंभीर बीमारी का शिकार बताया वर पक्ष केलोगों ने समझाने की कोशिश की कि ऐसी कोई बात नहीं है। दूल्हे का अचानक हाथ कांपा है। लेकिन दुल्हन सुनने को राजी नहीं थी।
सूचना मिलने पर यूपी-112 मौके पर पहुंची दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। जानकारी पर कोखराज थाने को भी पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। बुधवार को करीब 11 बजे तक थाना में पंचायत चली। शादी के लिए लड़की तैयार नहीं थी। अंत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बादवर और कन्या दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।


Post a Comment