बलिया: जयप्रभा बस सर्विस दे रहा पहली बार बैरिया से धनबाद तक का बस सेवा
बलिया: प्राइवेट बस संचालको का खस्ता हाल, डीजल का दम बढ़ने के कारण न केवल यात्रियों पर किराए का बोझ बढ़ा है बल्कि दूर-दराज अन्य राज्यों तक बसों के माध्यम यात्रियों को यात्रा की सुविधा देने वाले संचालको को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल आज बलिया में जयप्रभा बस सर्विस सेवा के अंतर्गत एक नई बस सेवा का शुरुआत बैरिया से धनबाद तक के लिए किया गया दावा है कि क्षेत्रवासियों की यात्रा सुविधाजनक बनाने का प्रयास है। बलिया से धनबाद तक के लिए पहले से बस सेवा उपलब्ध हैं लेकिन बैरिया से धनबाद तक का यह सुविधा यात्रियों के लिए आज शुरू किया गया। यह सेवा बैरिया से शुरू होकर बलिया के काशीपुर, बक्सर होते हुए बिहिया एवं विक्रमगंज के रास्ते धनबाद तक के लिए उपलब्ध रहेगा। इस बस सेवा का शुरुआत जय प्रभा बस सर्विस के प्रोपराइटर कामेश्वर सिंह एवं उनके पुत्र राजीव सिंह ने पूजा अर्चना कर शुरू किया।
Post a Comment