24 C
en

बलिया: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा बांसडीह में हुई बैठक


सपा संघर्ष की ही है पहचान घर घर पहुँचेंगे कार्यकर्ता
कबासडीह
समाजवादी पार्टी विधानसभा बासडीह के कार्यकर्ताओ की बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन आदित्य लाज कोल्ड स्टोरेज के पास दराव में सम्पन्न हुआ
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पार्टी है हमारे कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष से पीछे नहीं हटते यही कारण है कि समाजवादी पार्टी कभी कमाजोर नहीं हुई। समाजवादी जब सत्ता में होते हैं तो जनहित के कार्य एवं विकास हित के कार्य करके जनता के सुख दुख में सम्मिलित रहते हैं और जब हम विपक्ष में होते हैं तो सड़क से लेकर सदन तक जनता के सवालों पर संघर्ष कर जनता के दिलों पर राज करते हैं।
     रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज थाने और तहसील भाजपा कार्यालय और अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं हमारे कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फसाने और प्रताड़ित करने का मुहिम चल रहा हैं जिसे अब बर्दास्त नही किया जाएगा और सड़क पर उतर कर ऐसे नापाक इरादों का जवाब दिया जाएगा। हम लोग अपने संघर्षों के बल पर बासडीह जनता का शासन कायम करेगें।अधिकारियों को संविधान और नियमों अनुसार काम करना चहिए एक पक्षीय नहीं होना चहिए।
       संगठन पर चर्चा करते हुऐ चौधरी ने कहा कि गांव स्तर बूथ स्तर सैक्टर और जोन के गठन के बाद ही उनके सहमति और सुझाव से विधानसभा क्षेत्र के संगठन का गठन किया जाएगा।
     कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत सहतवार के निर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, बासडीह के सुनील सिंह और मनियर के अध्यक्ष प्रतिनिधि संकल्प सिंह के साथ ही पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय "कान्हजी", श्री भगवान वर्मा जिला सचिव अरुण यादव जिला कार्यकारणी के सदस्य रमेश सिंह का माला पहनाकर राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने सम्मनित किया।
 डा हरिमोहन सिंह,उदय बहादुर सिंह,लव कुमार सिंह,अशोक यादव,परमात्मा नंद सिंह, अमित सिंह, चितेश्वर सिंह,अनु सिंह, प्रवीण सिंह बिक्की,अमर नाथ वर्मा,श्री भगवान वर्मा,बच्चा लाल राम,जगमोहन यादव, पप्पू सिंह,राकेश तिवारी छोटे,गुड्डू मिश्र,राजू सिंह, चंदन सिंह,कन्हैया यादव,सुनील मौर्य,ललन बैशाखी,नन्दलाल यादव,बबन गिरी,छोटक राजभर,अब्दुल हक अंसारी,लाला मिश्र,अरुण यादव,जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा,अनिल यादव,फागु यादव ,बिजय यादव,रजनीश पांडेय,सुजीत सिंह परिहार,राणा कुणाल सिंह,रामशंकर यादव,रामदेव यादव,देवेंद्र यादव, मुन्ना राजभर, रामप्यारी पूर्व प्रधान, राजेश साहनी 
,अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने किया।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment