basti DM
basti news
जलाभिषेक
भगवान शिव
शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया जलाभिषेक
कुदरहा,बस्ती अज़मत अली:
शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया जलाभिषेक
सावन मास के पावन महीने में अयोध्या से कांवड लेकर आ रहे शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिरों में जलाभिषेक किया। हजारो की संख्या में त्रयोदशी का जल शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में कतारें लगनी शुरू हो गयी। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुबह से ही मंदिरों पर कलवारी पुलिस दलबल के साथ मुस्तैद रही।
शनिवार को कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही में बाबा दुग्धेश्वरनाथ, नगर पंचायत गायघाट के बाबा झारखंडेश्वरनाथ, पांऊ में बाबा सोमेश्वरनाथ, कलवारी में बाबा सत्येनश्वरनाथ, कनैला में बाबा हरदेवनाथ में शिव भक्तों ने हजारो की संख्या में पहुंचकर अपने आराध्य देव व नाथो के नाथ भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र व फल-फूल आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि एवं सुखी जीवन की कामना की। श्रद्धालुओं का मानना है कि त्रयोदशी का विशेष महत्व होता है। इसलिए जो भक्त भगवान शंकर जी का जलाभिषेक करते हैं भगवान उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।
वहीं नगर पंचायत गायघाट के बाबा झारखंडेश्वरनाथ मंदिर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि व शिक्षा शक्ति परिवार के तरफ से भक्तजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान आयोजक बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू बाबा, श्री कृष्ण त्रिपाठी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, आलोक तिवारी, प्रदुम शुक्ला, जनार्दन तिवारी, राघवेंद्र शुक्ला, पंकज शुक्ला, जय प्रकाश सिंह, लालजी आजाद, सुनील कुमार, जगदीश मद्धेशिया, व अन्य भक्तगण भी मौजूद रहे।
Via
basti DM
Post a Comment