24 C
en

रामराज्य संकल्प धर्म रथ यात्रा की व्यापक तैयारी यात्रा में शामिल होंगे विश्व हिन्दू महासंघ कार्यकर्ता- अखिलेश सिंह


 

बस्ती। रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक अस्पताल चौराहे के निकट स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में  आगामी 18 जुलाई मध्य प्रदेश के ओरछा से चलकर से 21 जुलाई  को अयोध्याधाम पहुंचने वाली रामराज्य संकल्प धर्म रथ यात्रा को भव्य बनाने की रूप रेखा पर विचार किया गया।

विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आवाहन पर यात्रा के स्वागत में महासंघ पदाधिकारी  बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। बताया कि ओरछा धाम से चलकर अयोध्या धाम तक आने वाली रामराज्य संकल्प धर्म रथ यात्रा में पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में  साधु-संतों एवं संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे जिसमें सबसे आगे रामराजा सरकार की भव्य झांकी और पीछे सभी लोग अपने साधनों से चलेंगे । यह कार्यक्रम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में बल प्रदान करेगा । यात्रा को महामहिम राष्ट्रपति महोदया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

तैयारी बैठक में मुख्य रूप से  सौरभ त्रिपाठी जी ,बिंदु गोपाल त्रिपाठी, विजय शंकर शुक्ला, बाबा जय प्रकाश दास, अमरजीत सिंह, महेश हिंदुस्तानी,  संदीप तिवारी,  अजय मिश्रा, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, चंद्रेश पाठक, अंकित सिंह,  सचिन त्रिपाठी,  शेर सिंह, राहुल गुप्ता, सतीश कुमार पाण्डेय, रामनाथ चतुर्वेदी, शीतला प्रसाद गिरी, विश्वजीत गिरी, सत्यवान, सोनी, विजय विश्वकर्मा, श्याम लाल गुप्ता, अमृत लाल, प्रिंस पटेल, अमित     चौधरी, संदीप मिश्रा के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment