24 C
en

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वनटांगिया ग्राम महबूबनगर के सैकड़ों ग्रामीण

 जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वनटांगिया ग्राम महबूबनगर के सैकड़ों ग्रामीण




ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से महबूबनगर को राजस्व ग्राम बनाने की मांग की




जनपद बहराइच के मोतीपुर तहसील अंतर्गत वनटांगिया ग्राम महबूबनगर के सैकड़ों निवासियों ने जिलाधिकारी मोनिका रानी से मुलाकात करके उन्हें बताया कि उनका गांव वन टांगिया ग्राम है जो 1922 में वानिकी कार्यों के लिए वन विभाग द्वारा बसाया गया था। देश आजाद हो जाने के बाद भी अभी तक उनका गांव राजस्व ग्राम में परिवर्तित नहीं हो सका है। इस नाते सुविधाओं और योजनाओं को गांव में लागू नहीं किया जा रहा है और ग्रामीणों के साथ भेदभाव किया जा रहा है । अभी इस ग्राम में लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल भी जारी नहीं हो पाती है और ना ही उन्हें पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए अधिकृत किया गया है। गांव वालों ने कहा कि  वह लोग प्रधानमंत्री को चुन सकते हैं लेकिन प्रधान नहीं। केवल लोकसभा और विधानसभा में ही मतदान कर सकते हैं । अभी हाल ही में पेयजल मिशन द्वारा लगाए जाने वाले पाइप लाइन को वनटांगिया  महबूबनगर में इसलिए नहीं लगाया गया क्योंकि उनका गांव राजस्व ग्राम नहीं है । पिछले 2 साल से लोग परिवार रजिस्टर की मांग के लिए शासन में ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश के कार्यालय तक चक्कर काट चुके हैं लेकिन परिवार रजिस्टर भी नहीं प्राप्त कर सके हैं ।वन अधिकारों के लिए पिछले 18 वर्ष संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि वर्ष 2019 में वनग्राम महबूबनगर को राजस्व ग्राम किए जाने का प्रस्ताव जिला स्तर से शासन को भेजा जा चुका है किंतु जिला स्तर से लचर पैरवी के कारण अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। देश की आजादी इतने सालों में यदि वनटांगिया ग्रामों के लोगों को आजाद नागरिक की हैसियत में नहीं लाया जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 

फिलहाल वन निवासियों से मुलाकात के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही वनटांगिया ग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया जाएगा।इस अवसर पर रामनिवास, रामचंद्र,अमिरका प्रसाद , गणेश गिरी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/