Bahraich news : सरयू नहर में कूदा 22 वर्षीय युवक ,मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया पुल का मामला
सरयू नहर में कूदा 22 वर्षीय युवक
मुर्तिहा थाना क्षेत्र के बोझिया पुल का मामला
नहर में युवक की तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर
बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में स्थित सरयू नहर में बोझिया पुल में एक युवक शनिवार की सुबह सरयू नहर में कूद गया सरयू नहर में युवक के कूदने की खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई सरयू नहर में तेज बहाव के चलते सरयू नहर में कूदे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है जानकारी के मुताबिक फिरोज पुत्र मसूद उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम बोझिया शनिवार सुबह बोझिया पुल पर पहुंचकर नहर में कूद गया फिरोज के नहर में कूदने की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण की भीड़ में एकत्र हो गई स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी देर तक तलाश की गई लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना मुर्तिहा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है


Post a Comment