Ballia News: महिला आरक्षण बिल कांग्रेस सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं- कांग्रेस नेत्री
बलिया: आज बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी, पूर्वी जोन की प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि - महिला आरक्षण बिल कांग्रेस सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं और संवैधानिक तरीके से महिलाओं को देश की राजनीति में बराबर का महत्व दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण भाग है, भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने पंचायत स्तर पर 21 वर्ष की जगह 18 वर्ष वोट देनी की उम्र में बदलाव के साथ महिलाओं को 33% चुनावी आरक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण लोकसभा और राज्यसभा में दिलाने की पेशकश कई बार संसद के दोनों सदनों में कर चुकें है, परन्तु उस समय सपा और भाजपा के विरोध के कारण पास नहीं हो पाया। कांग्रेस सरकार सदैव महिलाओं और युवाओं की भागीदारी भारतीय राजनीति में सुनिश्चित कराने की पक्षधर रहीं है, मैं वर्तमान में चल रहें महिला आरक्षण बिल पर सहमति जताती हूँ, और इसे वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव 2024 से लागू करने की माँग करती हूँ , यह एक चुनावी लोकलुभावन वादा और चर्चा बनकर जनगणना आदि के मध्य दबना नहीं चाहिये तथा इस पर देश की हर वर्गों की महिलाओं की विशेष नजर होनी चाहिये एंव अपने हक के लियें हर जगह से आवाज बुलंद करनी चाहिए।

Post a Comment