24 C
en

Ballia News: लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब जनेश्वर सेतु से बरामद, तस्कर ने लगाया था दिमाग

थाना दुबहड पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन महिन्द्रा जायलो के बॉडी के अन्दर माँडिफाईड बाँक्स बनाकर उसमे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 938 नग OFFICERS CHOICE फ्रूटी पैक (प्रत्येक 180 ML) कुल 168.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को  छिपाकर ले जाते समय बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को  गिरफ्तार किया गया ।

मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर समय करीब 18.30 बजे  अभियुक्त  मिथिलेश कुमार यादव पुत्र सीताराम राय निवासी दरबा थाना ताजपुर हलई जिला समस्तीपुर बिहार* द्वारा चार पहिया वाहन  महिन्द्रा जायलो के बॉडी के अन्दर माँडिफाईड बाँक्स बनाकर उसमे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 938 नग OFFICERS CHOICE फ्रूटी पैक (प्रत्येक 180 ML) कुल 168.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को  छिपाकर ले जाते समय गिरफ्तार/ बरामद किया गया उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment