24 C
en

Bahraich news : श्रमिक की बेटियों संग दीपावली मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश सामाजिक बुराइयों से बच दियों संग पर्व मनाएं लोग

 श्रमिक की बेटियों संग दीपावली मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


सामाजिक बुराइयों से बच दियों संग पर्व मनाएं लोग



उल्लू की बलि देना वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत क्रूर अपराध


पर्यावरण तथा वन्य जीव संरक्षक कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने दीपावली की छुट्टी पर घर जा रही विहान बालिका आवासीय विद्यालय की 100 छात्राओं संग दीपावली का पर्व मनाया 


इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और लक्ष्मी गणेश को दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी पूजा अर्चना करने के बाद छात्राओं को बताया कि लंका पर विजय के पश्चात प्रभु श्रीराम के सीता संग आगमन पर दीपावली पर्व मनाया जाता है और लक्ष्मी गणेश की पूजा की जाती है ! 

लेकिन अब इस पर्व में समाज में कुरीतिओं ने जगह ले ली है दीपावली पर्व पर लोग जुआ खेलते हैं जबकि हिंदू धर्म की किसी भी किताब में नहीं लिखा है कि इस पर्व पर जुआ खेला जाय, लोग दिखावे के लिए लाखों रुपये के पटाखे दगा देते हैं जिससे हमारे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, इधर कुछ वर्षों से दीपावली पर बाजार में मोर के पंख बिकने लगे हैं जिसे खरीद कर लोग घर में लगाते हैं, ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख लगाना शुभ होता है ऐसा कुछ नहीं है बल्कि इन मोर पंखो के लिए हजारों की संख्या में देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी जाती है, एक और अंधविश्वास कि दीपावली पर उल्लू की बलि देने से आदमी धनवान बन जाता है के कारण बड़ी संख्या में उल्लू की बलि दी जाती है ऐसा करना भारतीय वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत अपराध है इसलिए हमें इन कुरीतियों और अंधविश्वास को छोड़कर दीप जलाकर एवं मिठाई खाकर इस पर्व को मनाना चाहिए ! 

इस अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष द्वारा स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद अंकित यादव, संदीप कुमार, शिक्षिकाओं में प्रियंका श्रीवास्तव, भूरत्न प्रभा, श्रृद्धा रैकवार, रुमन देवी और स्कूल छात्राओं को दीपावली के लड्डू वितरित किए !

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment