Ballia News: कुछ इस तरह दी रौशन सिंह ने अपनों को दीवाली की बधाई, मिला विजयी होने का आशीर्वाद
बलिया: कांग्रेस नेता रौशन सिंह ने जनपद वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सैनिक विभाग )के पूर्व अध्यक्ष/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शौर्य चक्र विजेता आदरणीय कर्नल भरत सिंह जी, पूर्व विधायक/पूर्व कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस आदरणीय सतीश आजमानी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी(सहकारिता विभाग )के चेयरमैन श्री कृपा शंकर मिश्रा जी, भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई नोमान मसूद जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना अधिकार विभाग )के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जी, यूनाइटेड भारत अख़बार के प्रदेश ब्यूरो प्रमुख आदरणीय श्री अशोक मिश्रा जी, स्वतंत्रत चेतना अख़बार के ब्यूरो प्रमुख श्री वीरेंद्र द्विवेदी जी के आवास पर अपने साथी चौधरी सलमान कादरी के साथ दिवाली शुभकामनाएं देने के साथ ही उपहार के रूप में भगवान गणेश माता लक्ष्मी की तस्वीर भेट किया। इस दौरान रौशन सिंह को सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया। आप को बताते चले कि रौशन सिंह सलेमपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे है। रौशन ने कहा की पार्टी ने और जनता ने मौका दिया तो अपने लोकसभा की तस्वीर जरूर बदलूंगा।

Post a Comment