Bahraich
Bahraich news : विधानसभा चुनाव के लिए 360 होमगार्ड मध्य प्रदेश रवाना
Bahraich news : विधानसभा चुनाव के लिए 360 होमगार्ड मध्य प्रदेश रवाना
जनपद बहराइच के विभिन्न थानों में तैनात 360 होमगार्ड मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव में ड्यूटी करेंगे। सभी होमगार्ड जवान सोमवार को महाराज सिंह इंटर कॉलेज से रोडवेज बस से रवाना हुए। मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। विधान सभा चुनाव में सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश से होमगार्ड मुख्यालय को पत्र भेजकर होमगार्डों की मांग की गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड दिनेश ढींगरा ने बताया कि मुख्यालय से पत्र आने के बाद जिले के होमगार्ड जवानों को अवगत करा दिया गया था। यह सभी होमगार्ड सोमवार को पुलिस लाइन से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। विभिन्न चरण में आयोजित विधान सभा चुनाव में 19 नवंबर तक जवान जाते रहेंगे। इसकी सूचना डीएम, एसपी और डिविजनल कमांडेंट को दी गई है।
Via
Bahraich


Post a Comment