Bahraich
Bahraich news: पटाखा उठाते ही हाथ में फटा, किशोर झुलसा
Bahraich news: पटाखा उठाते ही हाथ में फटा, किशोर झुलसा
बहराइच जिले के बेड़नापुर बाजार में एक बालक दुकान पर पटाखा खरीदने के लिए गया। यहां पर अधजला पटाखा किशोर ने हाथ में ले लिया। हाथ में पटाखा उठाते ही फट गया। जिससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चाईपुरवा गांव निवासी शिवांश (11) पुत्र अमरनाथ बेड़नापुर के मैदान पर लगे पटाखे की बाजार में घूमने गया था। घूमते घूमते किशोर एक अधजला दगा पटाखा हाथ में उठा लिया। हाथ में उठाते ही पटाखा उसके हाथ में दग गया। पटाखा फटने से उसका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है, जहां किशोर का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक उसकी उंगली झुलस गई है।
Via
Bahraich


Post a Comment