24 C
en

Ballia News: भैयादूज एवं गोवर्धन पूजा पर संगीत गोष्ठी का आयोजन


बलिया। भैयादूज एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन संगीत गोष्ठी का आयोजन पं केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय के प्रांगण में हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय यादव, विशिष्ट अतिथि भोला प्रसाद आग्नेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक साथ सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। उसके बाद सभी आगुंतकों का स्वागत ,स्वागत गीत से किया गया। कु० ऐशानी मिश्रा ने एक शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रज्ञा पाण्डेय ने ‘मैया तेरी चुनरी पे श्याम लिख दूं’ प्रस्तुत किया। दिव्यांश पाण्डेय ने "हमने आंगन नहीं बुहारा" प्रस्तुत किया। राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत श्री शिवम मिश्र ने बार-बार दिन ये आए...तुम जियो हजारों साल" गाकर कु० ऐशानी के जन्मदिवस को यादगार बना दिया। तबले पर संगत देवांश ओझा व सात्विक आर्यन ने किया।

मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि "संगीत के बिना जीवन अधूरा है। संगीत से ही जीवन जीने हेतु नई ऊर्जा मिलती है। विशिष्ट अतिथि डा० आग्नेय ने कहा कि भैयादूज को बहनें गोवर्धन पूजन करते हुए अपने अपने भाइयों के स्वस्थ, सानंद, सकुशल एवं दीर्घ जीवन की कामना करती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में शशिकांत ओझा ने कहा कि, "महिलाएं सदा अपने भाइयों के लिए आज के दिन गोवर्धन की पूजा करती हैं और उन्हें मिठाई तथा चना खिलाकर दीर्घायु की कामना करती हैं। आकाश मिश्र, विपुल ठाकुर, शिवानी मिश्रा,स्वाति गुप्ता, अक्षज, दिव्यांश, पृथ्वी, वैष्णवी , रानी , आरती, दिव्यांशी , सुमन त्रिपाठी,नीरज यादव, जितेंद्र,रिंकू , रणवीर वर्मा, प्रिंस वर्मा, लक्की पांडे इत्यादि ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में विद्यालय के सचिव पं राजकुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment