24 C
en

ग्रामीण क्षेत्रोें में चिकित्सा सेवा का विस्तार आवश्यक-डा. वी.के. वर्मा


 

बस्ती। जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी एवं होम्योपैथिक के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने बुधवार को अमारी बाजार में संजना मेडिकेयर सेन्टर का उद्घाटन किया। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रखने की जरूरत है। डा. वर्मा ने कहा कि ्रग्रामीण क्षेत्रोें में लोगों को न्यूनतम शुल्क पर बेहतर उपचार और परामर्श मिले इस दिशा में कार्य तेज किये जाने की जरूरत है।
डा. इन्द्रकुमार ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये बताया कि संजना मेडिकेयर सेन्टर की पहली प्राथमिकता लोगोें की सेवा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से माता प्रसाद यादव, अवधेश प्रसाद सोनी, सदानन्द चौधरी, दिलबाज चौधरी, संजू चौधरी, चमनलाल शर्मा, सुखराम पटेल, दीन बंधु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/