24 C
en

दीपावली पर किया लगाये गये पौधोें की पूजा


 

बस्ती। दीपावली पर्व पर वृक्षों की आरती उतारकर उनकी पूजा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली के संयोजन में ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला अस्पताल चौराहे के निकट जो पौध रोपे थे उनकी पूजा अर्चना किया। गौहर अली ने कहा कि दीपावली प्रकृति पूजा का पर्व है। पटाखों में लाखो रूपये बरबाद हो गये, कई शहर जहरीली हवा के शिकार हो गये, अनेक लोग पटाखों से जल गये, उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पडा। इससे हमें सबक लेना होगा। दीपावली का पटाखोें से नहीं मन के भीतर केे प्रकाश से रिश्ता है। पौधों का पूजन करने वालों में पं. सुनील कुमार भट्ट, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, इन्द्रमणि पाण्डेय आदि ने योगदान दिया। 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/