Ballia News : सपा जिला अध्यक्ष को टक्कर मारने वाला गिरफ़्तार, अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब
बलिया: हर कोई राज मंगल यादव के आकस्मिक निधन से मर्माहित है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव का निधन शव वाहन की टक्कर से हुई थी। पुलिस ने शव वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक मुहम्मद आयेश नबी उल्लाह रोड नई बस्ती का निवासी है। वहीं, घटना में घायल सपा जिलाध्यक्ष के एक साथी का इलाज केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
गौरतलब हो कि बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव तेजतर्रार नेता थे। रविवार की सुबह वे स्कूटी से साथी राजेंद्र पांडेय के साथ 1090 चौराहे की ओर जा रहे थे। बैकुंठधाम के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार शव वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल राजमंगल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेंद्र का इलाज चल रहा है।
आज स्व० राज मंगल यादव का शव बलिया गृह जनपद लखनऊ से पहुंचा, शव यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हर कोई एक झलक पाने को आतुर दिखा हर किसी ने राजमंगल को अंतिम विदाई देने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। सपा पार्टी कार्यालय और टीडी कालेज परिसर में छात्र संघ ने भी श्रधांजलि अर्पित किया।
Post a Comment