24 C
en

Bahraich news: कारीकोट में पशु पालन विभाग ने पशु आरोग्य मेले का किया आयोजन

 Bahraich news: कारीकोट में पशु पालन विभाग ने पशु आरोग्य मेले का किया आयोजन



पशु आरोग्य मेले में सैकड़ो पशुओं का हुआ इलाज,ग्रामीणों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के प्रति बचाव हेतु किया गया जागरूक




आज दिनांक 4.1.2024 को पशुपालन विभाग की तरफ से ग्राम सभा कारीकोट विकासखंड मिहींपुरवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश गुप्ता( मंडल अध्यक्ष) रहे ,कार्यक्रम की शुरुआत फीता काट के की गई तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए  गौ पूजन करवा कर कार्यक्रम को बढाया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुरुद्ध

सिंह द्वारा किया गया। पशु चिकित्साधिकारी मिहींपुरवा डॉ जेपी वर्मा द्वारा पशुपालन विभाग की योजनाओं को विस्तृत तरीके से बताया गया। पशुपालकों को समझाते हुए डॉक्टर जेपी वर्मा द्वारा बताया गया की पशुओं का बीमा करवा कर पशुधन सुरक्षित रखें और समय-समय पर टीकाकरण अवश्य करवा, तेजवापुर डॉ अनुरुद्ध सिंह द्वारा बताया गया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर डिवर्मिंग अवश्य करवा एवं सुजौली डॉ विपिन बिहारी द्वारा बताया गया कि पशुओं को ठंड से बचाव के लिए चरने वाले पशुओं को दोपहर में भेजें ,शाम को पशुओं को घिरे हुए स्थान पर बांधे, पशुधन प्रसार अधिकारी मनोहर लाल द्वारा बताया गया की पशुओं को कृत्रिम तरीके से गर्भित करवाए और सेक्स स्टार्टड सीमन के बारे में बताते हुए बताया गया कि बछिया वाला सीमन डलवा कर 90% बछिया ही प्राप्त करें। कार्यक्रम में आए पशुपालक और किसानों को निशुल्क दवा का वितरण किया गया। जिसमें 39 लाभार्थियों को बड़े जानवर 199 छोटे जानवर 90 को कीड़े की दवा एवं मिनरल मिक्सर का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के पैरावेट रामनिवास, रामू सिंह, ललित विनोद, गुलशन, महेंद्र के साथ क्रांति मिश्र समाजिक कार्यकर्ता, इंद्रेश पांडेय, कृष्णा पांडेय,रामफल चौहान आदि काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/