24 C
en

Basti News: सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत को गुलदस्ता भेंट कर नव वर्ष की दी शुभकामनाएं


 कुदरहा, बस्ती अजमत अली:   कुदरहा विकासखंड मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जंग बहादुर की अगुवाई में सैकड़ो सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

       मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय पहुंचे सफाई कर्मियों ने एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र को गुलदस्ता दिया और मिठाई खिलाई। इस मौके पर सुभाष चंद्र ने उपस्थित सभी सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन स्वीकार किया और उनसे अनुरोध किया कि सभी अपने काम पर मुस्तैद रहे। इस मौके पर रविंद्र कुमार, संतोष कुमार पांडेय, मुकुंद नाथ, दिनेश कुमार, रामानंद, परमात्मा प्रसाद, लाल जी यादव, पतिराम, जियालाल, लक्ष्मण प्रसाद, शिवकुमार, मुरली, हरिश्चंद्र, सिद्दीक मोहम्मद, रामचंद्र, मनोज कुमार, शकील अहमद, वालिंदर कुमार, ध्रुव चंद, बलिराम, रामचंद्र, जगराम, प्रभु प्रसाद, जगपति देवी, मोनिका देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, राहुल, कौशलेंद्र यादव, मोहम्मद राशिद, देवकीनंदन, जितेंद्र प्रसाद सहित समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/