24 C
en

Basti News: ग्राम पंचायत माझा कला और सुअरहा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे सहित ग्रामीणों ने किया स्वागत

कुदरहा, बस्ती अजमत अली:  कुदरहा विकासखंड के ग्राम पंचायत माझा कला और सुअरहा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे रामभेज यादव, गोपाल चौधरी, चंद्रशेखर सिंह ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

         शुक्रवार को पहली पाली में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी ग्राम पंचायत माझा कला के भगवंतपुर प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची जहां उपस्थित लोगों से एडीओ आईएसबी चंद्रशेखर सिंह ने संवाद स्थापित किया। रामभेज यादव ने 2047 तक देश को विकसित बनाने में लोगों के सहयोग के लिए उन्हें शपथ दिलाई। दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा सुअरहा ग्राम पंचायत में पहुंची जहां पर ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने वाहन के चालक को माला पहनाकर उसका अभिनंदन किया। अपनी संबोधन में अनिल दुबे ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सीधे लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है। पहले की सरकारों में गिनी चुनी योजनाएं चलती थी और उसका लाभ भी कुछ गिने चुने लोगों को मिलता था। लेकिन वर्तमान की सरकार में बिना भेदभाव के सब तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। उपस्थित लोगों को ब्लॉक प्रमुख ने  विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। दोनों जगह पर उपस्थित लोगों को नववर्ष के कैलेंडर और जनकल्याणकारी योजनाओं की बुकलेट बांटी गई।कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, संयोजक विजय शंकर मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम यादव, धर्मेंद्र चौधरी, रामभेज यादव, गोपाल चौधरी, रेखा मिश्रा, मनसा मिश्रा, शीला, विमल कुमार, आनंद, सोनमती, सुनील कुमार पटेल, अफजल खान, दिलीप कुमार पटेल, रवि पांडेय, दुर्गेश अग्रहरि, विक्कू, मनोज यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला और पुरुष मौजूद रहे।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment