श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आम जनमानस को दिया जा रहा निमंत्रण
बस्ती:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आम जनमानस को निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू विवाह वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वाल्टर गंज कस्बे में शुभारंभ किया गाजे बाजे के साथ घर-घर जाकर 22 जनवरी 2024 के लिए अक्षत और भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर की तस्वीर भेंट किया।
अक्षत वितरण और निमंत्रण के संयोजक दुर्गेश भारतवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक सुभाष जी, विभाग प्रचारक अजय नारायण, विभाग कार्यवाहक आशीष जी व समाजसेवी व राष्ट्रीय स्वंय सेवक कार्यकर्ता ठाकुर विकास सिंह मौजूद रहे । इनके साथ भगवान श्री राम की झांकी के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए क्षेत्र के संग्रामपुर नंदपुर और वाल्टर गंज कस्बे में अक्षत वितरण और निमंत्रण का कार्य का शुभारंभ किया गया और लोगों से अपील किया गया कि 22 जनवरी को अपने अगल-बगल के मंदिरों में पूजा पाठ करें और घरों के सामने कम से कम पांच दीपक जलाकर प्रभु श्री राम का अयोध्या में विराजमान होने का खुशी का प्रगटिकरण करें क्योंकि सभी लोग 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जा सकते हैं इसलिए अपने अगल-बगल के मंदिरों में पूजा पाठ कीर्तन करके प्रभु श्री राम का पूजन और अर्चन करके अपनी उपस्थिति दर्ज करें कार्यकर्ताओं ने अयोध्या नगरी से आए हुए निमंत्रण रूपी अक्षत भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर की तस्वीर सहित एक पंपलेट भी दिया जिसमें भगवान श्री राम के बना रहे मंदिर के विषय में विस्तृत रूप से लिखा गया है ठाकुर विकास सिंह कल हंस ने बताया कि निमंत्रण का कार्य क्षेत्र के श्रीपालपुर सहित आसपास के गांव में चलता रहेगा ,अक्षत वितरण कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार बनवारी लाल साहू कुलदीप कुमार श्याम नाथ चौधरी सुग्रीव राहुल पटवा आर्य सोनी संजय मोदनवाल कप्तान सिंह आनंद मोदनवाल राम पदारथ यादव क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल रहे और प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ निमंत्रण देने के लिए घर-घर पहुंच रहे है।



Post a Comment