24 C
en

Ballia: भाजपा के पितृपुरुष थे पं दीनदयाल उपाध्यायपरिवहन, विभिन्न जगह पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


बलिया: एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रविवार को परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जनसंपर्क भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बहादुरपुर व दुबहड़ आदि गांवों में हुआ। इस बीच लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। कहा कि सही मायने में वह भाजपा के पितृपुरुष थे। कहा उनके आदर्शों व विचारों को आत्मसात कर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री संतोष सिंह, रंजना राय, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, अवनीश शुक्ल, पप्पू सिंह, अमरीश पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment