Bahraich news: अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार लोगो को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए घायल
अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार लोगो को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, 6 लोग हुए घायल
बहराइच जिले के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास शुक्रवार की रात एक चार पहिया वाहन ने बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक पर सवार जंगलपुरवा गांव निवासी किसान काशीराम के 21 वर्षीय पुत्र मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव निवासी रिश्तेदार भाईयों अशोक(18), नीरज(17) वहीं दूसरी बाइक पर सवार अंकित (15), अंकुल(18) और एक अन्य सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मनोज चार भाईयों से तीसरे नंबर का था।
मौत से मां बीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर काफी खराब हाल है। वहीं कार की टक्कर के बाद मनोज की बाइक सामने से आ रही अन्य तीसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सभी छीटनपुरवा गांव निवासी राहुल कश्यप(22), टेड़े(17), सुनील (20) घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल प्लंबरिंग का काम करकर अपना भरण पोषण करता था। चार बहनों दो भाईयों में चौथे नंबर का था। मौत से पिता रमेश, मां फूलमाता सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
दस दिन पहले मुंबई से तिलकोत्सव में शामिल होने आया था गांव
मृतक मनोज के परिजनों ने बताया कि वह चार साल से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। दस दिन पहले ही गांव आया था। मोहल्ले में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बौंडी थाना क्षेत्र के तिलक त्रिगड़ा गांव गया था लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मृतक राहुल गांव की शादी में शामिल होने खैरीघाट के विश्वापुर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।


Post a Comment