Bahraich news: सड़क हादसे में हुई बाइक सवार एमआर की मौत,परिजनों मचा कोहराम
Bahraich news: सड़क हादसे में हुई बाइक सवार एमआर की मौत,परिजनों मचा कोहराम
गोंडा जिले के थाना मोतीगंज के बरुआ माफी गांव निवासी प्रमोद दुबे (27) पुत्र ताराचंद्र दुबे एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के पद पर तैनात था। वह शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। शनिवार शाम को वह काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। साथ में चाचा का लड़का प्रवेश कुमार दुबे (28) भी था। बाइक सवार लोग गोंडा बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज में पहुंचे। तभी सामने से दूसरे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर एमआर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रात नौ बजे एमआर की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है


Post a Comment