Bahraich
Bahraich news: खेत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Bahraich news: खेत में फंदे से लटकता मिला युवक का शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरौचा के मजरा लालापुरवा निवासी मुकेश श्रमिक था उसके यहां शुक्रवार को तिलक कार्यक्रम का आयोजन था। ग्रामीणों के मुताबिक मुकेश का शुक्रवार रात को अपने बड़े भाई के रिश्तेदार से जमकर विवाद हुआ। परिवार के लोगों ने बीच बराव कराया, इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। मां शांति देवी ने बताया कि शनिवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में बेटे मुकेश का शव फंदे से लटकते मिला। उसका कहना है कि मौत संदिग्ध है। जिस पर उसने पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Via
Bahraich


Post a Comment