24 C
en

Bahraich news : मिहीपुरवा के लौकाही में मनाई गई धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

 मिहीपुरवा के लौकाही में मनाई गई धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती




जनपद बहराइच मिहीपुरवा क्षेत्र के लौकही बॉर्डर एरिया में डॉक्टर विनीता गौतम व प्रधान प्रतिनिधि लौकाही नईमुद्दीन के सौजन्य से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई  डॉ विनीत गौतम एवं वन दरोगा अवनीश कुमार गौतम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनिल गुप्ता व  डॉक्टर विनीत के द्वारा   आए हुए अतिथियों का माला अर्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित  किया गया  बड़ा हर्ष उल्लास का माहौल रहा सैकड़ो की संख्या में जन समूह उपस्थित रहा सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथ वन दरोगा अवनीश कुमार ने  बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला  तथा समाज में फैली हुई बुराइयों को मिटाने के लिए जो कार्य बाबा साहब ने किया था उसे याद दिलाया कहा कि बाबा साहेब के बताए हुए सिद्धांतों पर चलने से ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी इस मौके पर देवीपाटन मंडल संपादक अब्दुल कादिर खान, ब्यूरो चीफ असलम खान, प्रधान प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान ,अनिल गुप्ता ,सरोज गौतम ,रामनिवास गौतम, मनीष कुमार ,आदि भारी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/