Bahraich
Bahraich News: राशन लेने जा रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Bahraich News: राशन लेने जा रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
बहराइच जिले के रामगांव के ग्राम पंचायत नेवादा अल्लाहपुरवा निवासी खैरून (60) रविवार सुबह राशन लेने जा रही थीं। इस दौरान बहराइच-रामगांव मार्ग पर रामगांव थाने के पास उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में खैरून गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के भतीजे कमरूदीन ने बताया की बाइक सवार को मौके पर पकड़ कर थाने पर दे दिया गया था। थाना प्रभारी शशि राणा ने बताया की बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Via
Bahraich


Post a Comment