24 C
en

राम का जन्म असुरों के विनाश के लिए हुआ - महंत गिरहेश दास जी महाराज



बस्ती:  नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पंचम दिवस में नगर थाना के बगल में स्थित पाटेश्वरी माता मंदिर के पास चल रहे श्री राम कथा में मानस के रसिक प्रवक्ता नागा महंत गिरजेश दास महाराज पोखरा सरकार जी ने बताया कि राम का जन्म असुरों के विनाश के लिए हुआ व लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाइयों के नामकरण संस्कार बाल । लीला कभी भगवान में बुराई मत देखिएगा क्यों वहां बुराई है ही नहीं महाराज और भगवान परमात्मा जब जब होई धर्म की हानी बढ़े असुर अधम अभिमानी । तब तब धरि प्रभु विविध शरीरा हरहीं कृपा निधि सज्जन पीरा ॥पर कथा करते हुए पूज्य श्री महाराज जी ने समस्त क्षेत्रवासी भक्तो को कथा में पधारने के लिए सादर आमन्त्रित किया है ।

 इस मौके पर मुख्य यजमान दुर्गेश सोनी व उनकी धर्मपत्नी आकृति सोनी रामकुमार गुप्ता कुलदीप गुप्ता विकास पाण्डेय हीरालाल चौरसिया विवेक पाठक राजकुमार गौड़ प्रमोद कशौधनआशु सिंह भुवालतिवारी चंद्रमणि तिवारी मनोज गौड़ अंकित तिवारी रामगोपाल जितेंद्र उपाध्याय मंजू रीता कीर्ति स्नेहा विजयलक्ष्मी सोनी रीना शान्ती अर्पिता कशिश पूजा प्रीति सौम्या सोनमती कांति सुशीला व भारी मात्रा में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/