24 C
en

Bahraich News: घर के बाहर कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

 Bahraich News: घर के बाहर कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल





बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र निवासी मां-बेटी और पड़ोसी शुक्रवार की देर शाम अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी तीनों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों की गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी व पड़ोसी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।


मटेरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनौली निवासी आयशा खातून (55) अपनी बेटी गुलाब जहां (20) और पड़ोसी हशरत अली (26) के साथ शुक्रवार को देर शाम घर के बाहर बैठे थीं। तभी तेज शंकरपुर मार्ग से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। मृतका के बेटे इस्लाम अली ने बताया की वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, तभी हादसे में मेरी मां की मौत हो गई। मटेरा थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/