24 C
en

Bahraich: फसल में पानी लगा रहे बीएससी के छात्र को सांप ने काटा, हुई मौत

 Bahraich: फसल में पानी लगा रहे बीएससी के छात्र को सांप ने काटा, हुई मौत




बहराइच में एक बीएससी छात्र की सर्पदंश की वजह से मौत हो गई। खेत पर फसल में पानी लग रहा था। यह मामला खैरीघाट के ललुआ गांव का है।


खेत पर खड़ी फसल में पानी लगाने गए बीएससी के छात्र को सांप डस लिया। परिजनों को जानकारी होने पर आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



खैरी घाट थाना क्षेत्र के ललुआ गांव निवासी किसान निरंजन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सत्यवीर सिंह को बुधवार की दोपहर खेत पर काम करते समय सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।


मृतक के परिजनों ने बताया की वह बहराइच स्थित केडीसी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/