Ballia
बलिया में बगावत: अवलेश सिंह ने जदयू से दिया स्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र
बलिया: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता अवलेश सिंह ने जदयू का दामन छोड़ते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। आप को बताते चले कि अवलेश सिंह जदयू के वरिष्ठ अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से अपनी सेवा दे रहे थे। लोकसभा चुनाव से पूर्व जदयू और भाजपा ने गठबन्ध कर लिया। अवलेश ने पत्र के लिखा है कि मैं जनता दल यूनाइटेड के प्रारंभिक सदस्यता और अपने सभी पदों से त्याग पत्र दे रहा हूँ। इस मामले में पर जब दूरभाष से अवलेष सिंह से पूछा गया तो बताया कि लोकसभा चुनाव संगठन के द्वारा उत्तर प्रदेश में लड़ने की बात थी लेकिन पार्टी चुनाव लड़ भी नही रही है और संगठन से सहयोग भी नही मिल रहा है। कहा एनडीए से भी कोई सहयोग नही मिल रहा तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नही है।
Via
Ballia

Post a Comment