24 C
en

भाजपा नेता विपिन त्रिपाठी ने नुक्कड़ सभा के जरिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन

 


बस्ती: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कोई भी कोर कसर छोड़ना नही चाहती है। बीजेपी कार्यकर्ता पदाधिकारी लगातार लोगों तक  पहुँचकर पार्टी की उपलब्धियां गिना रहे हैं।  कप्तानगंज विधानसभा के गौर मंडल के अंतर्गत कछिया ग्राम सभा में नुक्कड़ सभा का आयोजित भाजपा की नीतियां व घोषणा पत्र के बारे में लोगों को बताया गया। भाजपा नेता विपिन त्रिपाठी ने लोगों से आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा ।

इसके पश्चात ग्राम सभा में डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में अपार जनसमर्थन हेतु आग्रह किया। विपिन त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जन लाभान्वित हो कर तीसरी बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने हेतु उत्साहित है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/