24 C
en

UP News: भीषण सड़क हादसा, 40 फीट गहरी खाई में गिरी दर्शनार्थियो से भरी बोलेरो



UP: विंध्याचल धाम में पटना से आये दर्शनार्थियो की बोलेरो करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार बिहार पटना गरदानी बाग निवासी आशुतोष रंजन समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। ब्रेक फेल होने से खाई में बोलेरो गिरने से महिला समेत 2 लोगों को गंभीर चोट आयी हैं। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पटना निवासी आशुतोष रंजन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने गुरु वार को आए थे । विंध्याचल में दर्शन करने के बाद अपने बोलोरो गाड़ी से त्रिकोण यात्रा पर निकल गए। मां काली का दर्शन करने के बाद वह अष्टभुजा मंदिर पहुंचे। गेस्ट हाउस मार्ग से दर्शन कर लौटते समय ढलान पर अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को बचाने में बोलेरो लगभग 40 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। पहाड़ी खाई में गिरने से वाहन सवार जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया ।  हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा। जेसीबी के माध्यम से खाई में पलटी बोलेरो को निकाला गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/