नगर पंचायत गायघाट में ग्लोबल कोचिंग क्लासेस का हुआ शुभारंभ
कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट में गायघाट बैडारी मार्ग पर ग्लोबल कोचिंग क्लासेस का मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल कृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू बाबा और पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रह्म देव यादव देवा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू बाबा ने कहा कि शिक्षण संस्थान खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। नगर पंचायत गायघाट में इस तरह का संस्थान खुलने से गरीब बच्चों को शिक्षा हासिल करने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है। बच्चे प्रतियोगी परीक्षा के काबिल बने और बेहतर स्कूल में प्रवेश पा सकें यह सभी माता-पिता की इच्छा होती है। उम्मीद है यह संस्थान खुलने से बच्चों के पढ़ाई में उन्नति होगी।
कोचिंग के डायरेक्टर विशाल जयसवाल ने बताया कि ग्लोबल कोचिंग क्लासेस में गुणवत्ता परक शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। इस संस्थान में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय की शिक्षा दी जाएगी।
इस मौके पर विवेक मद्धेशिया, विकास जयसवाल, शिव वचन पाल, परशुराम वर्मा,अभय शंकर त्रिपाठी, दिलीप जयसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजू सोनी, सभासद अरसे आजम, सभासद आलोक त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, निखिल श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment