24 C
en

Basti News: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन

 



बस्ती। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बस्ती स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा धर्मेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि डा धर्मेन्द्र सिंह का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। कार्यशाला का संचालन सदस्यता अभियान के सह प्रमुख अमृत कुमार वर्मा ने किया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डा धर्मेन्द्र सिंह ने कहा मंडल स्तर पर 25 से 27 अगस्त और बूथ स्तर पर 31 अगस्त को कार्यशाला आयोजित होगी। जबकि सभी मोर्चों और विभाग प्रकोष्ठ की 24 से 30 अगस्त तक आयोजित होनी है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सदस्यता टोली में कुल पांच सदस्य होंगे शक्ति केंद्र पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी बनाया जायेगा। बूथों कार्यशाला का आयोजन 31 अगस्त को होगा। सभी 2151 बूथों पर 200 सदस्य बनाने होंगे। एक मोबाइल नंबर से एक ही सदस्य बनेगा। डा सिंह ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि विपक्ष का प्रपंच ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं है। हम सब एक विचारधारा पर चलने वाले संगठन के सिपाही है। सशक्त और सक्षम भारत के साथ सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करने वाले लोग है।


अभियान का लक्ष्य


सांसद को 20000, जिला पंचायत अध्यक्ष को 15000, विधायक और विधान परिषद सदस्य को 10000, जिलाध्यक्ष को 1000, नगर पालिका अध्यक्ष को 5000, ब्लाक प्रमुख को 5000, नगर पंचायत अध्यक्ष को 2000.  वार्ड सभासद को 500, सहकारी निदेशक को 1000, एवं अन्य सभी को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।


आगामी कार्यक्रम

11 सितंबर से राष्ट्रीय, प्रदेश एवं सांसदों को घर घर संपर्क करना।

12 सितंबर प्रदेश के प्रमुख नेताओं, विधायकों, मोर्चा प्रमुखों को घर घर संपर्क करना।

11 से 17 सितंबर बूथ शक्तिकेंद्र संपर्क अभियान।

सदस्यता अभियान द्वितीय चरण 01 से 15 अक्टूबर के मध्य समूह विशिष्ट संपर्क अभियान का आयोजन कर समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों को पार्टी से जोड़ना।

16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का नामों ऐप से 100 रुपए की धनराशि ऑनलाइन जमा कर सक्रिय सदस्य बना जा सकता है।

10 नवंबर को सदस्यता अभियान के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।


जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा की मोदी और योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास किया है। कार्यकर्ताओं को तन मन से अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। 

जिला सदस्यता अभियान प्रमुख देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद को प्रदेश संगठन से जो भी दायित्व दिया गया उसका शत प्रतिशत पालन हुआ। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाल पर इस बार का सदस्यता अभियान भी अपने सभी पुराने आयामों को तोड़ने का कार्य करेगा।


प्रमुख रूप से राजेंद्र नाथ तिवारी, राम सिंगार ओझा, हर्रैया विधायक अजय सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, अनूप खरे, चन्द्रशेखर मुन्ना, अनिल दुबे, मानस भूषण त्रिपाठी, ममता सिंह, आनन्द कुँवर सिंह, अंकुर वर्मा, केके सिंह, दुष्यंत सिंह, शैल जायसवाल, शालिनी मिश्र, करुणा सिंह, गिल्लम चौधरी, दिलीप पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, अमित शुक्ल, धर्मेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र तिवारी, राधेश्याम कमलापुरी, अरविन्द श्रीवास्तव, गजेन्द्र सिंह, विनय यादव, सुजीत सोनी, प्रत्युष विक्रम सिंह, अंकित पाण्डेय, अवनीश सिंह, गौरव अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी सहित मण्डल सदस्यता प्रमुख एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/